Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There was a ruckus when the secretaries were called illiterate and uncultured, the trainer was chased away

Baghpat News: सचिवों को अनपढ़ गंवार कहने पर हंगामा, ट्रेनर को दौड़ाया

Tue, 14 Jan 2025 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus when the secretaries were called illiterate and uncultured, the trainer was chased away
-बागपत ब्लाॅक परिसर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का सचिवों व प्रधानों ने किया बहिष्कार
विज्ञापन

-ट्रेनर को प्रशिक्षण से बाहर निकाला, सचिव व प्रधान से माफी मांगी तो वापस आए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ब्लॉक परिसर में ट्रेनर ने सचिवों को अनपढ़ गंवार कहकर अपमान किया तो सचिव व प्रधान भड़क गए और वहां हंगामा कर दिया। इसके बाद प्रशिक्षण का बहिष्कार कर सभागार से बाहर निकल गए और ट्रेनर को दौड़ा दिया। बाद में सचिव व प्रधानों से माफी मांगी गई तो वे सभागार में आए और उनको महिला ट्रेनर से प्रशिक्षण दिलाया गया।

प्रशिक्षण देने के लिए मेरठ से आए एक ट्रेनर बीच-बीच में सचिवों व प्रधानों से सवाल पूछ रहे थे। वहां एक सचिव जवाब नहीं दे सका तो ट्रेनर ने अनपढ़ गंवार कहते हुए अपमान किया। सचिवों ने पहली बार में कुछ नहीं कहा, मगर जब कई बार इस तरह ही सचिवों का अपमान किया गया तो वे भड़क गए। सचिवों व प्रधानों ने हंगामा करते हुए ट्रेनर का विरोध किया और वहां नोकझोंक होने लगी। इसके बाद सचिवों व प्रधानों ने ट्रेनर को दौड़ा लिया और सभागार से बाहर निकाल दिया। सचिव व प्रधान भी प्रशिक्षण का बहिष्कार कर सभागार से बाहर आ गए। वहां सचिवों व प्रधानों से माफी मांगी गई तो वह दोबारा सभागार में प्रशिक्षण के लिए वापस आए। उधर, अपमान करने वाले ट्रेनर को वापस भेज दिया गया और महिला ट्रेनर ने सभी को प्रशिक्षण दिया। एडीओ पंचायत सुधीर कुमार ने बताया कि वहां हंगामा होने के बाद ट्रेनर को प्रशिक्षण से वापस मेरठ भेज दिया गया था। इसके बाद महिला ट्रेनर ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed