{"_id":"6af36bc986dda79fa10710cd","slug":"there-was-a-lot-of-shopping-in-the-market-for-bhai-dooj-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-162019-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भैयादूज को लेकर बाजारों में खूब हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भैयादूज को लेकर बाजारों में खूब हुई खरीदारी
विज्ञापन
- गोला, मिश्री, मिठाई, खील-बताशे और उपहारों की दुकानों पर रही भीड़, करीब 50 लाख रुपये का कारोबार हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। भैयादूज को लेकर मंगलवार को बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। बहनों ने भाइयों के तिलक के लिए गोला, मिश्री, मिठाई, खील और बताशे खरीदे। वहीं भाइयों के लिए चॉकलेट, ड्राई फ्रूट और अन्य उपहारों की भी खरीदारी की गई। किराना, मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। व्यापारियों के अनुसार जिले में करीब 50 लाख रुपये का कारोबार हुआ।
त्योहार को देखते हुए बागपत के बड़ा बाजार, बड़ौत में बावली रोड, अग्रसेन मूर्ति, बड़ौली रोड, बिनौली रोड, दिल्ली रोड, घट्टा बाजार समेत अन्य मुख्य बाजारों में दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर गोला, मिश्री, पंचमेवा, मिठाई, खील और बताशे सजाकर रखे थे। बहनों ने तिलक की थाली के लिए पूजन सामग्री के साथ मिठाई और गोला खरीदा। इसके अलावा भाइयों को देने के लिए चॉकलेट, ड्राई फ्रूट के पैक और दूसरे उपहार भी पसंद किए। बाजार में सुबह से ही खरीदारी शुरू हो गई थी। दोपहर बाद दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ गई। मिठाई और किराना की दुकानों पर भी अच्छी बिक्री रही।
गोले की मांग अधिक रही
भैया दूज पर गोले की बिक्री अच्छी रही। इसके साथ ही मिश्री और ड्राई फ्रूट की भी मांग रही। त्योहार के चलते सुबह से ही ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंचने लगे थे। बहनों ने तिलक के लिए गोले और अन्य पूजन सामग्री खरीदी। - अनुज कुमार
विज्ञापन
मिष्ठान और किराना सामान भी खूब बिका
त्योहार पर मिश्री, किशमिश, मीठी खील और बताशे की अच्छी बिक्री हुई। मिठाई और अन्य पूजन सामग्री की भी मांग रही। जिले में करीब 50 लाख रुपये के कारोबार का अनुमान है। - सुनील