फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There was a lot of cultural programs in the swearing in ceremony.

Baghpat News: शपथ ग्रहण समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Tue, 16 Apr 2024 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of cultural programs in the swearing in ceremony.
-क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ कार्यक्रम, मेधावियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
बड़ौत। क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें चयनित हेड बॉय, हेड गर्ल्स समेत अन्य को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ़ मनीष तोमर, वशिष्ठ अतिथि डॉ़ मुकुल तोमर, जेपी सिंह, विद्यालय मैनेजर सिस्टर रोजलिन और प्रधानाचार्या सिस्टर डॉ. जस्सी जोस ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उज्ज्वल सिंह को हेड बॉय व प्राची बालियान को हेड गर्ल चुना गया। इसके बाद प्रधानाचार्या ने कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। डा़ मनीष तोमर ने विद्यालय के बच्चों के अनुशासन, संस्कार और सभ्यता की भी प्रशंसा की। साथ ही स्वस्थ जीवन जीने की शैली और उन्नति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मैनेजर सिस्टर रोजलिन, उपप्रधानाचार्या सिस्टर अनु थैरेस, सिस्टर विनीता, सिस्टर एन्सा जीस, योगेन्द्र शर्मा, ममता रानी, दीपा रानी, साबू वल्लानाटू, शीतल, सुरेखा, सुधांशु, अभिषेक के साथ-साथ विद्यालय के सभी अध्यापक, अध्यापिकाओं, अभिभावकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed