{"_id":"5ff743908ebc3e33362a4020","slug":"there-should-be-a-judicial-inquiry-into-the-cases-registered-on-the-sp-billu-pradhan-baghpat-news-mrt5192526117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों पर दर्ज मुकदमों की हों न्यायिक जांच : बिल्लू प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों पर दर्ज मुकदमों की हों न्यायिक जांच : बिल्लू प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि किसानों के समर्थन में आंदोलन कर रहे सपा नेताओं पर दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सपा कार्यकर्ता मजबूती से हर मोर्चे पर डटे रहेंगे।
सोनीपत स्टैंड स्थित कार्यालय पर मासिक बैठक में बिल्लू प्रधान ने कहा कि किसानों के समर्थन में धरने पर बैठे सपा नेताओं के खिलाफ 14 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने गलत तरीके से 14 सपा नेताओं पर मुकदमे दर्ज किए हैं। मुकदमा दर्ज कराने वाले पुलिसकर्मियों का तबादला हो गया है, लेकिन सपा इस मामले की न्यायिक जांच की मांग करती है। भाजपा सरकार आमजन और किसान विरोधी है। किसानों के समर्थन में विरोध जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह संगठन को मजबूत करने का काम करें। एडवोकेट गजेंद्र बली, कृष्णपाल, डॉ शालिनी राकेश, ओमवीर सिंह, विवेक वर्धन शर्मा, अजेंद्र बली, इरफान अली, राकेश गुर्जर, जियाउद्दीन, डॉ सतीश गौड़, सोनू हसन, जगपाल सिंह, जगपाल यादव, बिजेंद्र यादव, अब्दुल वाहिद, रामवती, जरीफन, राजू प्रजापति मौजूद रहे। संचालन प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिंह ने किया।