फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There is no sweet made that can change the decision of Lok Dal

Baghpat News: ऐसी कोई मिठाई नहीं बनी जो लोकदल का फैसला बदल दे

Sun, 27 Aug 2023 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
There is no sweet made that can change the decision of Lok Dal
चौधरी जयंत सिंह
बागपत। रालोद के एनडीए में जाने की चर्चाओं को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी हर जगह सफाई दे रहे हैं। अब उन्होंने राजस्थान के धौलपुर में किसान सम्मेलन में कहा कि ऐसी कोई मिठाई नहीं बनी है जो जिसको खाकर लोकदल का फैसला बदल जाए।
विज्ञापन

जयंत चौधरी ने वहां कहा कि मुझे लोग दावत देना चाहते हैं, लेकिन मैं किसान के परिवार से हूं और किसान जिद्दी होता है। मेरे लिए रोटी और चटनी ही दावत की तरह है। इसके बाद जयंत ने कहा कि मिठाई बहुत लोगों को पसंद होती है। लेकिन ऐसी मिठाई कोई नहीं बनी जो लोकदल ने फैसला लिया है, उस मिठाई से बदल जाए। उन्होंने कहा कि लोकदल का कार्यकर्ता कभी विचलित नहीं होता है और आप विचलित मत होना। लोग खुद ही विश्लेषण करते हैं, जबकि उन विश्लेषण करने वालों से मेरी मुलाकात तक नहीं हुई।
विज्ञापन

- मुजफ्फरनगर प्रकरण पर कहा हम जोड़ रहे, वे तोड़ रहे
मुजफ्फरनगर में बच्चे को स्कूल में पिटवाने के वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि गले मिलो, भूल जाओ, लेकिन फिर ऐसा नहीं होगा। इसका कुछ नहीं पता है। वक्त आ गया है कि इन चीजों से मुंह न मोड़ो। कुछ लोग युवाओं को मायाजाल में फंसाकर उनको प्रयोग कर रहे हैं, उनको सही रास्ता दिखाना हमारा काम है। अपने माता-पिता से ज्यादा शिक्षक की बात मानते हैं और उनपर विश्वास करते हैं। लेकिन यहां एक बच्चे को दूसरे बच्चों से पिटवाया जा रहा है। उस परिवार से बात हुई। बच्चे के पिता ने कहा कि हम नहीं चाहते कि हमारे गांव में कोई झगड़ा हो। इससे पता चलता है, जहां इंडिया के घटक दल के विधायक हैं, वहां आज भी ऐसे विचार जिंदा हैं। वह तोड़ने का काम करते हैं और हम जोड़ने का करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed