फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There is no compromise with respect of farmers: Thakur Puran Singh

किसानों के सम्मान से कोई समझौता नहीं : ठाकुर पूरण सिंह

Tue, 22 Dec 2020 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
There is no compromise with respect of farmers: Thakur Puran Singh
बागपत। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा किसानों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कृषि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। एकता से ही सफलता मिलेगी। सरकार को कृषि कानून वापस लेना होगा।
विज्ञापन

काठा गांव की सहकारी समिति में चल रहे किसानों का अनिश्चितकालीन धरने दूसरे दिन भी जारी रहा। नसीरपुर में ठाकुर समाज के चौधरी एवं भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि अन्नदाता की मेहनत की कमाई से देश चलता है। कृषि कानून अगर किसानों को स्वीकार नहीं है तो सरकार को इसे वापस लेने में हिचक क्यों हो रही है। काठा गांव से किसान पीछे नहीं हटेंगे। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नु मलिक ने कहा कि किसान की ताकत से सरकार घबरा गई है। जाट महासभा की प्रतिनिधि डॉ. शालिनी राकेश ने कहा कि महिला शक्ति भी किसानों के साथ धरने पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी। एडीएम अमित कुमार सिंह और एएसपी मनीष मिश्रा किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें मनाने का प्रयास किया। किसान नहीं माने और काठा में धरना जारी है। जिलाध्यक्ष कालूराम हिलवाड़ी, रवि काठा, राकेश सिंह, महेश सिंह, अवध प्रताप सिंह, एडवोकेट वरुण शर्मा, सुनील बंदपुर और धर्मेंद्र काठा मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
किसानों के तेवर से घबरा गई सरकार : तेवतिया
बागपत। काठा में धरने पर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के संयोजक मनवीर तेवतिया, भारतीय किसान लोकतांत्रिक, भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के पदाधिकारी भी शामिल हुए। मनवीर तेवतिया ने कहा कि सरकार किसानों के तेवर से घबरा गई है। किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर भी नहीं बैठने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed