फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There is no clue of the absconding lover couple, the condition of the youth's father deteriorated in the lock-up

फरार प्रेमी युगल का सुराग नहीं, युवक के पिता की हवालात में हालत बिगड़ी

Tue, 03 May 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
There is no clue of the absconding lover couple, the condition of the youth's father deteriorated in the lock-up
प्रेमी युगल एक सप्ताह पहले गांव से हो गया था फरार
विज्ञापन

पुलिस पर आरोप, एक सप्ताह से युवक को हवालात में रखा हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी,
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पूर्व फरार हुए प्रेमी युगल का पता नहीं लग सका है। आरोप है कि पुलिस ने युवक के पिता को एक सप्ताह से हवालात में बैठाया हुआ है। मंगलवार को उसकी हालत बिगड़ गई, जिसका सीएचसी में उपचार कराया गया।
युवक के पिता का आरोप है कि उसके बेटे और युवती के गांव से चले जाने के बाद पिछले एक सप्ताह से कोतवाली में बैठा रखा है। एक दिन में तलाशकर लाने की मोहलत देकर छोड़ा गया था, लेकिन वह बरामद नहीं कर पाया और खुद ही कोतवाली आ गया। मंगलवार को उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। पुलिस ने उसका सीएचसी में उपचार कराया। आरोप है कि उसके परिवार के दूसरे सदस्य भी कोतवाली में बैठा रखे है। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में पूछताछ के लिए युवक के पिता को बुलाया गया था, उसे हवालात में बैठाने के आरोप गलत है।
विज्ञापन

भाई को बंधक बनाने का आरोप
सीएचसी में उपचार कराते वक्त युवक के पिता ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से उसके भाई को दूसरे पक्ष के लोग अपने साथ ले गए थे, जिसका अब तक कोई पता नहीं है। उसका कहना है कि उसके भाई को बंधक बनाकर रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed