{"_id":"6271697ae5f3ac616e19b913","slug":"there-is-darkness-at-night-on-delhi-saharanpur-highway-and-eastern-peripheral-accidents-are-happening-baghpat-news-mrt587100240","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और ईस्टर्न पेरिफेरल पर रात में छाया रहता है अंधेरा, हो रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और ईस्टर्न पेरिफेरल पर रात में छाया रहता है अंधेरा, हो रहे हादसे
विज्ञापन
बागपत के दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित काठा गांव में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट के बाद अंधेरे के ?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर काठा, मवीकलां में तीन माह से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट
- ग्रामीणों ने अधिकारियों से की समस्या का समाधान कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर रात को अंधेरा छाया रहता है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर काठा और मवीकलां में तो तीन माह से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इससे सड़क हादसे होने का डर बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अंधेरा होने के कारण हाईवे किनारे आवारा गोवंश भी घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान कराने के लिए जल्द लाइटें ठीक कराने की मांग की है।
काठा गांव के ग्रामीणों का कहना है कि काठा और मवींकला में तीन माह से लाइटें खराब हैं। हाईवे पर रात भर अंधेरा रहता है। इससे हाईवे से गुजरने में वाहन चालकों और ग्रामीणों को परेशानी होती हैं। अंधेरा होने के कारण गांव के पास हाईवे पर हादसे बढ़ रहे हैं। अंधेरे में वाहन चालक गोवंश को टक्कर मारकर फरार हो जाते हैं। गांव के आसपास रोजाना वाहनों की टक्कर से गोवंश घायल हो रहे है। कई बार एनएसएआई के अधिकारियों से हाईवे पर गांवों के पास लगी स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
अंधेरा होने से बढ़ रहे हादसे
स्ट्रीट लाइट खराब होने से हाइवे पर हादसे बढ़ रहे है। वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो जाते है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। - जोगेंद्र शर्मा,
विज्ञापन
---
घायल हो रहे गोवंश
हाईवे पर अंधेरा होने के कारण वाहनों की टक्कर से गोवंश घायल हो रहे है। गांवों के किनारे लगी स्ट्रीट लाइट जल्द ठीक होनी चाहिए। गांव के किनारे लगी स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। - हरिओम
---
कई बार की जा चुकी है शिकायत
गांव के कि नारे स्ट्रीट लाइट ठीक कराने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। - हर्ष कौशिक