फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There is a ruckus in the district panchayat over the committees in Baghpat jila panchayat

Baghpat: जिला पंचायत में समितियों पर घमासान, अध्यक्ष के साथ ही करीबी का कब्जा

Thu, 29 Aug 2024 03:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 29 Aug 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
There is a ruckus in the district panchayat over the committees in Baghpat jila panchayat

बागपत जिला पंचायत में समितियों के पुनर्गठन को लेकर घमासान शुरू हो गया है। अध्यक्ष ममता किशोर ने महत्वपूर्ण दो समितियों में खुद को सभापति बना लिया है तो दो महत्वपूर्ण समितियों में अपने करीबी रालोद के सदस्य सुभाष गुर्जर को सभापति बना दिया है। इसका भाजपा के सदस्यों ने विरोध कर दिया है। इस मामले में डीएम से मिलने पहुंचे, मगर उनके नहीं मिलने पर बृहस्पतिवार को उनसे मिलकर शिकायत दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन


जिला पंचायत में शिक्षा समिति, निर्माण कार्य समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, प्रशासनिक समिति, जल प्रबंधन समिति, नियोजन और विकास समिति है। इन समितियों में एक-एक सभापति और पांच-पांच सदस्य होते हैं। हर साल इन समितियों का पुनर्गठन किया जाता है। इस बार भी समितियों का पुनर्गठन किया गया। मगर अध्यक्ष ममता किशोर ने सबसे अहम समितियों प्रशासनिक और नियोजन एवं विकास में खुद को सभापति बना लिया। जबकि सदस्य सुभाष गुर्जर को निर्माण कार्य व शिक्षा समिति का सभापति बना दिया।

इस तरह जिला पंचायत की कार्य योजना को मंजूरी देने से लेकर प्रशासनिक कार्यों की पूरी बागडोर अपने व करीबी के हाथ में रखी गई। इसका ही भाजपा के सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया। क्योंकि भाजपा के केवल एक सदस्य डा. जयकुमार को स्वास्थ्य समिति का सभापति बनाया गया है। भाजपा सदस्य इस मामले को लेकर गठबंधन धर्म नहीं अपनाने का आरोप लगा रहे हैं तो डीएम से शिकायत करके समितियों को भंग करने की बात कह रहे हैं।

पिछले साल भी समितियों को लेकर हुआ था हंगामा
जिला पंचायत में समितियों को लेकर पिछले साल भी हंगामा हुआ था। 31 जनवरी 2024 को समितियों के पुनर्गठन के लिए बैठक हुई थी। इसमें हंगामा इतना बढ़ गया था कि वहां पुलिस को बुलाना पड़ा था। मगर इस बार चुपचाप समितियों का गठन कर दिया गया और अब सूची सामने आई तो हंगामा शुरू हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह बनाई गईं समितियां

नियोजन एवं विकास समिति
ममता-सभापति
सदस्य
 जैतून
गीता
डॉ जय कुमार
मनुपाल बंसल
रविंद्र कुमार
 
निर्माण कार्य समिति
सुभाष गुर्जर-सभापति
सदस्य
बसंत तोमर
प्रवेंद्र
सुनील कुमार
बबली देवी
रीता
 
शिक्षा समिति
सुभाष गुर्जर-सभापति
सदस्य
धनपाल
महबूब अल्वी
रविंद्र कुमार
मिथलेश
बबली देवी
 
प्रशासनिक समिति
ममता-सभापति
सदस्य
साक्षी देवी
सुनीता
सुनील कुमार
डॉ जय कुमार
रविंद्र कुमार
 
जल प्रबंधन समिति
रीता-सभापति
सदस्य
रविंद्र कुमार
साक्षी देवी
लक्ष्मण
बसंत तोमर
बबली देवी
 
स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति
डॉ जय कुमार-सभापति
सदस्य
धनपाल
महबूब अली
सीमा
बबली देवी
रविंद्र कुमार
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष समिति गठन करने में गठबंधन का पालन नहीं कर रही हैं। भाजपा वालों के साथ भेदभाव किया जा रहा है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। इसका विरोध किया जाएगा।
मनुपाल बंसल, भाजपा सदस्य

घर में बैठकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने समिति बना दी है। किसी को इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है। समिति को लेकर चुनाव होना चाहिए, जो नहीं किया जाता है। अपना फायदा करने के लिए समिति बना दी जाती है। कई सदस्य डीएम से मिलकर समिति को भंग कर चुनाव कराने की मांग करेंगे। -लक्ष्मण, भाजपा सदस्य

समितियों के पुनर्गठन का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पास हुआ था। इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। समितियों के गठन का कार्य अध्यक्ष ने किया है और उनमें सभी को जगह दी गई है। -
सुभाष गुर्जर, रालोद सदस्य


हर साल समितियों का पुनर्गठन करना होता है। उसके तहत ही बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कराकर समितियों का गठन किया गया है। समितियों में सभी को रखा गया है और इस तरह की बात कहना गलत है। सभी को साथ लेकर कार्य किया जा रहा है। -ममता किशोर, अध्यक्ष जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed