{"_id":"617849fcfaa6c5003c7b444b","slug":"there-is-a-possibility-of-breakup-in-the-expenditure-of-mid-day-meal-record-sought-baghpat-news-mrt5623105177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे-मील के खर्च में स्कूलों में गोलमाल की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे-मील के खर्च में स्कूलों में गोलमाल की आशंका
विज्ञापन
बीएसए ने सभी बीईओ को मिड-डे-मील पंजिका में पूरा रिकार्ड दर्ज कराने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्कूलों में मिड-डे-मील का रिकार्ड भी सही नहीं मिल रहा है। इस पर बीएसए ने खर्च में गोलमाल की आशंका जताई है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों, नगर शिक्षा अधिकारी को पूरा रिकार्ड दर्ज कराने के निर्देश दिए है।
लॉकडाउन के दौरान भी कई जगह खाना बनाना दिखाया गया था, जिसकी शासन स्तर से जांच चल रही है। इसे लेकर ही जिले स्तर पर अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं तो मिड-डे मील की पंजिका का रिकार्ड सही नहीं मिल रहा है। बीएसए राघवेंद्र सिंह ने गड़बड़ी का संदेह जताया है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए है कि विद्यालयों के निरीक्षण के समय देखने में मिल रहा है कि मिड-डे-मील पंजिका में खाद्यान्न व परिवर्तन लागत आदि मदों का सही लेखा जोखा नहीं रखा जा रहा है। रिकार्ड मांगने पर सही तरीके से उसके बारे में जानकारी नहीं देते हैं। खाद्यान्न व परिवर्तन लागत आदि की सूचना पंजिका में नहीं होने के कारण खर्च में गड़बड़ी का संदेह होता है। इसलिए सभी बीईओ अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों में रिकार्ड को ठीक कराते हुए पंजिका में पूरा ब्यौरा दर्ज कराए।