{"_id":"5fad81f58ebc3eefba4136bf","slug":"there-is-a-lot-of-cleanliness-in-diwali-houses-but-this-time-no-panting-baghpat-news-mrt5106802129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर वाली वाले घरों में खूब हुई साफ-सफाई, लेकिन इस बार नहीं पुताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर वाली वाले घरों में खूब हुई साफ-सफाई, लेकिन इस बार नहीं पुताई
विज्ञापन
- कोरोना काल में रंग-रोगन और पेंट कराने से लोगों ने किया परहेज
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। दिवाली पर कोरोना संक्रमण का असर साफ दिख रहा है। घरों और दुकानों की साफ-सफाई जरूर कराई गई, लेकिन रंग-रोगन से लोगों ने दूरी बना ली है। पिछले साल के सापेक्ष इस बार सिर्फ तीस फीसदी काम हुआ है।
बड़ा बाजार निवासी पेंट्स विक्रेता नवीन जैन का कहना है कि पिछले साल के सापेक्ष इस बार सिर्फ 30 फीसदी कारोबार हुआ है। नगर के प्रमुख बाजारों में इस बार दुकानदारों ने भी पेंट कराने से परहेज किया है।
नगर के रंग रोगन विक्रेता अतुल जैन का कहना है कि लॉकडाउन में नुकसान हुआ था। दिवाली पर काम बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन अपेक्षित उछाल नहीं आया। लोगों ने इस बार बजट में बड़ी कटौती की है।
विज्ञापन
पेंटर बिजेंद्र का कहना है कि पिछले सालों की अपेक्षा इस बार काम कम मिला है। नवनिर्मित मकानों में ही लोग अधिक काम करा रहे हैं। पुराने मकानों में पेंट कम कराया गया है।