फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There can be no peace until all desires endThere can be no peace until all desires end

Baghpat News: जब तक इच्छाओं का अंत नहीं होगा, शांति नहीं मिल सकती

Sun, 28 Jul 2024 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
There can be no peace until all desires endThere can be no peace until all desires end
फोटाे संख्या 5
विज्ञापन

बड़ौत। श्री अजितनाथ धर्मशाला मंडी बड़ौत में चल रही धर्मसभा में शनिवार को मुनि विशुभ्र सागर महाराज ने कहा कि व्यक्ति की इच्छाओ का कोई अंत नहीं है। जब तक इच्छाओं का अंत नहीं होगा, शांति नहीं मिल सकती।

उन्होंने कहा कि सच में मनुष्य के मन की तृष्णा को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। जीवन पर्यन्त हम अपनी तृष्णा को पूरा करने की कोशिश करते हैं। अपनी इच्छाओं-आकांक्षाओं को पूर्ण करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्हें पूरा करने की कोशिश करने में हमारी जिदगी पूरी हो जाती है, तब भी इच्छाएं पूरी नहीं होतीं। जीवन को दु:खी बनाने वाले कारणों में एक कारण है। किसी भी वस्तु के प्रति हमारा ध्यान केन्द्रित होता है। हमारे मन में उनके प्रति आकर्षण से लगाव बढ़ता है । लगाव बढ़ने से उसे पाने की इच्छा जागृत होती है और फिर तृष्णा उत्पन्न होती है। हमारे मन में मोह जन्म लेता है और वहीं से हमारे मन में दु:ख की उत्पत्ति हो जाती है। कहा कि आज के मनुष्य का दुःख उसकी आवश्यकताओं के कारण नहीं है, अपितु उसकी आकांक्षाओं के कारण है। आवश्यकताओं को बढ़ाना या घटाना मनुष्य के हाथ में है और सरल है। कहा कि हमारे मन में जितनी अधिक आकांक्षाएं होंगी, उतना ही अधिक वह अशान्त होगा। सभा में सुभाष जैन, प्रमोद जैन, सुधीर जैन, राजकुमार जैन, वरदान जैन, हंस कुमार जैन, अंकुर जैन, अनिल जैन, राकेश जैन, मुकेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed