फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There are lathis in Yogiraj, only you will get right from the movement: Jayant Chaudhary

योगीराज में खाई हैं लाठियां, आंदोलन से ही मिलेगा हक : जयंत चौधरी

Tue, 12 Jan 2021 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 12 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
There are lathis in Yogiraj, only you will get right from the movement: Jayant Chaudhary
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जंयत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जंयत चौधरी ने कहा कि अब किसान सरकार से डरने वाला नहीं है। योगीराज में खुद उन्होंने लाठियां खाई, अब घबराने की बात नहीं है। आंदोलन करने से ही किसानों को उनका हक मिलेगा। किसानों को अगर सरकार का नोटिस मिलें तो बेफिक्र होकर फाड़ देना, हम किसानों के साथ हैं।
विज्ञापन


दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चल रहे किसानों का धरने 25वें दिन भी जारी रहा। जयंत चौधरी ने कहा कि देश में मोदी सरकार की तानाशाही चल रही है। पूंजीपतियों के इशारे पर मोदी किसान विरोधी नीतियों को लागू कर किसानों को तबाह करना चाहते हैं। इस लोकतंत्र में किसानों को इस तरह न्याय नहीं मिल सकता। आंदोलन से ही न्याय मिलेगा।
विज्ञापन


कहा कि मेरा पास किसानों को देने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन मेरा खून मुझे ललकार रहा है, इसलिए आप किसानों के बीच खड़ा हुआ हूं। क्योंकि किसान झुकना नहीं जानता। युवाओं से नोटिस झेलने का आह्वान किया। अध्यक्षता दरयाव सिंह और संचालन विक्रम आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह तोमर, थांबेदार ब्रजपाल सिंह, थांबेदार यशपाल सिंह, चौबासी खाप चौधरी सुभाष, थांबेदार जयपाल सिंह, आचार्य बलजोर सिंह आर्य, विक्रम सिंह आर्य, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र प्रधान, संजीव मान, पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक, विश्वास चौधरी, मास्टर सुरेश राणा ने भी विचार रखें।


धरने में पूर्व राज्यमंत्री कुलदीप उज्जवल, जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर, सुबोध राणा, ओमवीर हिलवाड़ी, मास्टर सुखवीर सिंह, मोहित मुखिया, विजय राठी, मांगेराम प्रधान, देशपाल राणा, विनेश राणा, विक्रम प्रधान, तराबु प्रधान, मनोज प्रधान, अमरपाल, धर्मेंद्र राणा, चरण सिंह प्रधान, विनोद, अंकित राणा, सहेन्द्रपाल राणा, प्रियव्रत राणा, अजय राणा, हरपाल सिंह आर्य, देवेंद्र, सोमपाल फौजी, सोनू राणा, जवाहर सिंह, सहेंद्र सिंह, विपिन तोमर ढिकाना, रणवीर सिंह ढिकाना, राजू तोमर सिरसली, विकास मलिक एडवोकेट, यशवंत तोमर, सागर तोमर एडवोकेट, गौरव बड़ौत, संजीव चौधरी, दरियाव सिंह, सुमेर आर्य, शरद तोमर, बसंत तोमर, चिराग चौधरी, रविन्द्र हट्टी, आनंद छिल्लर, ओमपाल सिंह, बिजेंद्र राणा, संजय बिजरौल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed