फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There are four medicine counters in the hospital, only two are being opened

Baghpat News: दवा के अस्पताल में चार काउंटर, खाेले जा रहे सिर्फ दो

Tue, 04 Jun 2024 03:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 04 Jun 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
There are four medicine counters in the hospital, only two are being opened
बागपत के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद
बागपत। गर्मी में अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रोजाना लगभग 1200 मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं। भीड़ अधिक होने के कारण पहले पंजीकरण खिड़की और फिर जांच कराने के बाद मरीजों को दवा काउंटर पर लाइन लगानी पड़ रही है। अस्पताल में चार दवा काउंटर होने के बाद भी दो काउंटर खोले जा रहे हैं। जिससे लोगों को दवा के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से दो बजे तक ओपीडी चलती है। मरीज धूप से बचने के लिए सुबह से ही अस्पताल पहुंचने शुरु हो जाते हैं। मरीजों को पहले काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगानी पड़ती है। लाइन लंबी होने पर मरीज को 40 से 45 मिनट का समय लग जाता है। पंजीकरण के बाद चिकित्सक के कक्ष के बाहर लगभग आधा घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। चिकित्सक के दवा लिखने के बाद मरीजों को दवा काउंटर पर लाइन लगानी पड़ती है। अस्पताल में मरीजों को दवा वितरण के लिए चार काउंटर हैं, लेकिन यहां केवल दो काउंटर पर ही दवा का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

भीड़ अधिक होने के कारण यहां भी लोगों को लाइन लगाकर इंतजार करना पड़ता है। मरीज और तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन को गर्मी में पंजीकरण और दवा वितरण के लिए काउंटर बढ़ाने चाहिए ताकि लोगों को जल्दी इलाज मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भाई को बुखार आया था, सोमवार को जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए आया था। जांच में भाई में टाइफाइड की पुष्टि हुई है। जांच कराने के लिए पहले पंजीकरण और फिर दवा काउंटर पर लाइन में लगना पड़ा। - देवेंद्र, खेकड़ा
- गर्मी में अस्पताल में भीड़ बढ़ रही है, जिससे लोगों को घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करने के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। अस्पताल प्रबंधन को पंजीकरण और दवा वितरण के लिए काउंटर बढ़ाने चाहिए। - चरण सिंह, डौला

- अस्पताल में दवा वितरण के चार काउंटर है और जरूरत के हिसाब से काउंटर खोलकर दवा का वितरण किया जाता है। भीड़ अधिक होने पर सभी काउंटर पर दवा का वितरण किया जाता है। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed