फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Theft of cash and jewelery by breaking the lock of the house

Baghpat News: मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी

Mon, 20 Nov 2023 06:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
Theft of cash and jewelery by breaking the lock of the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालैनी। बाखरपुर बालैनी गांव में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर दस हजार रुपये की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

बाखरपुर बालैनी गांव के रहने वाले जयभगवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपनी पत्नी को दवाई दिलाने के लिए चिकित्सक के क्लीनिक पर गया था। दवाई दिलाने के बाद वापस लौटा तो घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। जयभगवान ने बताया कि चोरों ने घर का ताला तोड़कर दस हजार रुपये की नकदी और उसकी पत्नी की सोने की चैन समेत अन्य जेवर चोरी कर लिये। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। इस मामले में थाना प्रभारी साक्षी सिंह का कहना है कि जांच कर खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed