{"_id":"60d3708b8ebc3e356970f24d","slug":"theft-in-medical-store-and-grocery-store-kahkra-news-mrt544036549","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर और परचून की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर और परचून की दुकान में चोरी
विज्ञापन
खेकड़ा। चोर मंगलवार की रात में बाजार में मेडिकल स्टोर और परचून की दुकान के शटर उखाड़कर नगदी, दवाई और परचून का सामान चुराकर ले गए। पीड़ितों ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी।
खेकड़ा के बाजार में पांडव पुलिया के पास मोहल्ला गिरधरपुर निवासी राजीव कुमार मेडिकल स्टोर और रामनिवास परचून की दुकान करते हैं। मंगलवार की शाम दोनों अपनी दुकानों को बंद कर घर गए। रात्रि में चोरों ने उनकी दुकानों के शटर उखाड़े दिए और दुकानों में घुसकर नगदी, परचून का सामान चुराकर ले गए। बुधवार की सुबह मार्ग से गुजर रहे लोगों ने दोनो दुकानदारों को घटना की सूचना दी। चोरी की सूचना मिलने पर दोनों दुकानदार दुकानों पर पहुंचे। दुकानों में दवाइयां और परचून का सामान बिखरा मिला।
दोनों पीड़ित अन्य दुकानदारों के साथ कोतवाली में पहुंचे और वहां चोरी के संबंध में तहरीर दी। राजीव कुमार ने बताया कि चोर मेडिकल स्टोर से 12 हजार की नगदी और दवाएं चुरा कर ले गए। रामनिवास ने बताया कि चोर उसकी दुकान के गल्ले से 15 हजार की नगदी और 20 हजार रुपये से अधिक कीमत का परचून का सामान चुराकर ले गए। कोतवाली पुलिस का कहना है कि चोरो का सुराग लगाकर उनके खिलाफ कार्यवाही के साथ ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।