{"_id":"61d9de86bf3bea5ab32f5d99","slug":"theft-in-malakpur-sugar-mill-s-warehouse-baraut-news-mrt572675221","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलकपुर चीनी मिल से लाखों की चीनी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलकपुर चीनी मिल से लाखों की चीनी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलकपुर चीनी मिल से लाखों की चीनी चोरी
बावली जाने वाले रास्ते पर पडे मिले चीनी के दस बोरे
बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल से देर रात्रि चोर गोदाम में सेंधमारी कर लाखों की चीनी चोरी कर ले गए। कोतवाली पुलिस का जांच के दौरान बावली जाने वाले रास्ते पर चीनी के दस बोरे पड़े मिले। सहायक सुुरक्षा प्रबंधक ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
मलकपुर चीनी के गोदाम में 311 बोरों में चीनी का स्टॉक था। जिससे चोर शनिवार रात गोदाम की दीवार में सेंधमारी कर चोरी कर ले गए। मिल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। पुलिस को जांच के दौरान बावली मार्ग पर दस बोरे चीनी के पड़े मिले। इस संबंध में मिल के सहायक सुरक्षा प्रबंधक देवेंद्र कुमार शर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी और बताया कि किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए चीनी का स्टॉक लगाया गया था। उन्होंने चोरी हुई चीनी का वजन 150.50 कुंतल बताते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं, कोतवाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।