फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The youth was shot in a dispute of one and a half thousand rupees, when the police reached the bulldozer to demolish the house, the accused reached the police station.

डेढ़ हजार रुपये के विवाद में युवक को गोली मारी, पुलिस बुलडोजर लेकर घर ढहाने पहुंची तो आरोपी पहुंच गया थाने

Sun, 17 Apr 2022 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
The youth was shot in a dispute of one and a half thousand rupees, when the police reached the bulldozer to demolish the house, the accused reached the police station.
बागपत के पुराने कस्बे में घोसियान मोहल्ले में गोली मारने का आरोपी चांद और बरामद तमंचा। - फोटो : BAGHPAT
लेनदेन विवाद में की घटना, युवक के घर पर किया पथराव भी, युवक भाई और पिता भी घायल
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस, सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हमले में प्रयुक्त तमंचा बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुराने कस्बे में रविवार सुबह मात्र डेढ़ हजार रुपये के विवाद में कुछ लोगों ने एक मकान पर हमला बोल दिया। एक युवक को गोली मार दी गई। युवक के भाई और पिता के साथ भी लाठी डंडों से मारपीट की गई। इस दौरान पथराव भी किया गया। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।शाम पुलिस बुलडोजर लेकर मुख्य आरोपी के घर पहुंच गई और इसकी सूचना मिलते ही मुख्य आरोपी थाने पहुंच गया और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
पुराने कस्बे में घोसियान मोहल्ले में रहने वाले दुकानदार भूरा ने बताया कि उनका व्यापारियान मोहल्ले के रहने वाले रिजवान व चांद से काफी समय से रुपये का लेनदेन है। आरोप है कि डेढ़ हजार रुपये देने के बाद भी रिजवान व चांद लगातार उनसे रुपये मांग रहे थे। इसको लेकर ही रविवार सुबह को उनके बीच मारपीट हो गई। किसी तरह मामला शांत हो गया, लेकिन इसके थोड़ी देर बाद रिजवान व चांद परिजनों के साथ मिलकर भूरा के घर पहुंचे। वहां ईंट, लाठी-डंडे व धारदार हथियार मारकर दरवाजा तोड़ने के बाद घर में घुस गए। वहां भूरा के साथ मारपीट शुरू कर दी गई तो उसका भाई महताब व पिता गुलजार बचाने के लिए आए। पिता गुलजार के साथ भी मारपीट कर दी और महताब की गर्दन में तमंचे से गोली मार दी गई। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराराया। जहां से महताब व उसके पिता गुलजार को चिकित्सकों ने मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस को घटना का पता चला तो सीओ बागपत अनुज कुमार मिश्र, सीओ खेकड़ा विजय चौधरी समेत कई थानों की पुलिस वहां पहुंची। इस मामले में भूरा ने सात आरोपियों चांद, रिजवान, इमरान, राजा, सोनू, इलियास, रिहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

बोले परिजन और लोग, बुलडोजर न चलाए, करेंगे पुलिस का सहयोग
पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिले। रविवार शाम को पुलिस उनके घर पर बुल्डोजर लेकर पहुंच गई। बुलडोजर के पहुंचते ही आरोपियों के परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से आग्रह किया कि आरोपियों के घर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाए और वह आरोपियों को पकडने में पुलिस का सहयोग करेंगे। घर पर बुल्डोजर पहुंचते ही मुख्य आरोपी चांद थाने में पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उससे घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया। सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। एक आरोपी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed