{"_id":"62d0622059e64b1c1510928f","slug":"the-youth-was-dragged-and-beaten-stone-pelted-and-injured-baraut-news-mrt5970184158","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को घसीट कर पीटा, पथराव कर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को घसीट कर पीटा, पथराव कर घायल किया
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : BARAUT
युवक को घसीट कर पीटा, पथराव कर घायल किया
बड़ौत। जौनमाना गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर गांव के चार युवकों ने एक युवक को घसीट-घसीट कर पीटा। जब युवक जान बचाकर भागा, तो आरोपियों ने युवक पर पथराव कर घायल कर दिया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
जौनमाना निवासी उदयवीर ने आरोप लगाया कि गांव के चार युवकों ने उसके बेटे आकाश के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसे घसीट-घसीट कर पीटा। जब वह अपनी जान बचाने के लिए भागा तो आरोपियों ने आकाश को पथराव कर घायल कर दिया। आरोप है कि सूचना के बाद भी कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसको लेकर ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख सीओ युवराज सिंह ने मौके पर इंस्पेक्टर और अन्य पुलिस कर्मियों को भेजा, तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने भाग रहे दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि अन्य भागने में कामयाब हो गए।
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि घायल आकाश को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी पर भेजा गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों में हरिओम और विशाल उर्फ छोटू हैं। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।