फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The youth snatched six thousand rupees from the operator

युवकों ने परिचालक से छह हजार रुपये छीने

Wed, 15 Jun 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The youth snatched six thousand rupees from the operator
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। भैंसाली डिपो की रोडवेज बस के परिचालक से कुछ युवकों ने छह हजार रुपये छीन लिए। टिकट मशीन भी तोड़ दी। पुलिस ने युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मेरठ के भैंसाली डिपो से राजपुर खामपुर गांव का राजीव बस को छपरौली के लिए लेकर चला था, जिसमें जयकुमार परिचालक था। परिचालक के मुताबिक बस में मेरठ से एक युवक सवार हुआ था। युवक और बस चालक का पंखा रखने को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच गाली-गलौच तक हो गई। इसके बाद बस मांगरौली मोड़ पर पहुंची तो सवारियां उतरने लगी। वहां पहले से खड़े छह-सात युवक बस में चढ़ गए और चालक व परिचालक की पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने उसकी टिकट मशीन तोड़ दी और उससे छह हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद युवक बस से उतरकर भाग गए। चालक ने बस को सड़क के बीच में रोक दिया। इससे यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed