{"_id":"677a7f0c723c0684c2073846","slug":"the-youth-of-the-efficiency-center-showed-their-strength-113-passed-the-physical-examination-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-124451-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दक्षता केंद्र के युवाओं ने दिखाया दम, शारीरिक परीक्षा में 113 सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दक्षता केंद्र के युवाओं ने दिखाया दम, शारीरिक परीक्षा में 113 सफल
विज्ञापन
-सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती में दक्षता केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को मिली सफलता
-युवाओं को मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने पर जोर
फोटो संख्या 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। देश के पहले दक्षता परीक्षण केंद्र छपरौली में प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं ने सेना की अग्निवीर भर्ती में दम दिखाया। 155 में से 113 युवाओं ने शारीरिक परीक्षा पास की। रविवार को प्रशिक्षकों ने युवाओं को शारीरिक के अलावा मानसिक रूप से मजबूत बनने का पाठ पढ़ाया।
छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे दक्षता परीक्षण केंद्र के संचालक कैप्टन आदित्य सिंह ने बताया कि एक जनवरी को सहारनपुर में सेना की अग्निवीर भर्ती में बागपत समेत कई जिलों के युवाओं ने दौड़ लगाई थी। इसमें केंद्र के 166 युवाओं ने पंजीकरण कराया था और 155 युवाओं ने शारीरिक परीक्षा में भाग लिया, जहां 113 ने परीक्षा पास की। इसके अलावा केंद्र के 58 युवा यूपी पुलिस और 45 सीएपीएफ की शारीरिक परीक्षाओं में इस माह भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र पर प्रशिक्षण लेने वाले युवा परिणाम संतोषजनक दे रहे हैं। वहीं युवाओं की एयरफोर्स अग्निवीर में जाने की रूचि ज्यादा बढ़ रही है। बताया कि केंद्र पर युवाओं को न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी मजबूत बनाने पर काम किया जा रहा है। वहीं जनसंपर्क अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि केंद्र पर प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं की संख्या 800 से बढ़कर 900 के पार पहुंच गई है।