फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The young man tried to burn alive

युवक को जिंदा जलाने की कोशिश

Tue, 29 Mar 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 29 Mar 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
बागपत के सूजरा गांव में छप्पर में आग लगाकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की। इसके अलावा एक बिटौरे में भी आग लगाई। इससे गांव में तनाव का माहौल बन गया है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


 सूजरा गांव के युवक सचिन पुत्र महिपाल सिंह ने कहा उनके घेर में छप्पर बना है। रविवार की रात में वह छप्पर के नीचे सोया था। देर रात उनके छप्पर में किसी ने आग लगा दी। आग लगने पर अचानक वह जाग गया। जब तक वह छप्पर से बाहर निकला, तब तक उसके कपड़ों में आग लग चुकी थी। उसने किसी तरह आग बुझाई। आरोप है कि आरोपियों का इरादा उसे जिंदा जलाने का था।
विज्ञापन


इसके अलावा गांव के देवेंद्र के बिटौरे में भी आग लगाई गई। देवेंद्र के परिजनों ने सचिन के परिजनों पर आग लगाने का आरोप लगाया। जबकि सचिन के परिजनों ने देवेंद्र के परिजनों पर। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। दोनों पक्षों के एक दूसरे खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव ने कहा आग लगाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। बता दें कि इससे पहले इस गांव में कई बार बिटौरों में आग लगाई जा चुकी है। पुलिस हर बार लोगों को हिरासत में लेती है, लेकिन आग की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा हैं। लोगों ने कहा गांव का माहौल बिगाड़ने के लिए कुछ लोग इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। पुलिस इन मामलों को गंभीरता से नहीं ले रही है।

 तालाब में अर्द्धनग्न शव मिला
रमाला। थाना क्षेत्र के किशनपुर बराल गांव में सोमवार सुबह लोग तालाब के पास से गुजर रहे थे। तभी उन्हें तालाब में एक व्यक्ति के पैर दिखाई दिए। इस दौरान मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने किसी तरह तालाब से शव निकाला। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक का मुंह तालाब में धंसा था।


उसकी उम्र करीब 60 वर्ष है। वह सफेद कुर्ता और गाजरी कलर का स्वेटर पहने हैं। उसकी जेब से दवाई और छह रुपये मिले हैं। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि व्यक्ति की हत्या कर शव को तालाब में डाला है। जबकि पुलिस उसकी डूबने से मौत होना मान रही है।  रमाला थाना प्रभारी सतीश चंद्रा ने कहा प्रथम दृष्टता व्यक्ति की देर रात पैर फिसने से तालाब में गिरने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। सहीं स्थिति का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। शव की शनाख्त नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed