{"_id":"650a0119514cf718810af73a","slug":"the-young-man-did-not-come-to-hold-his-feet-on-the-orders-of-the-panchayat-he-was-sent-to-the-lockup-baghpat-news-c-28-1-bag1001-5360-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पंचायत के फरमान पर पैर पकड़ने नहीं आया युवक को हवालात भिजवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पंचायत के फरमान पर पैर पकड़ने नहीं आया युवक को हवालात भिजवाया
विज्ञापन
- किशोरी के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को लेकर हुई थी पंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को पंचायत में पीड़ित पक्ष के पैर पकड़कर माफी मांगने का फरमान सुनाया गया। लेकिन युवक सूचना देने के बाद भी माफी मांगने नहीं पहुंचा। जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया।
क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के युवक के साथ आपत्तिजनक फोटो व्हाट्सएप पर वायरल हो गए थे। जिसका पता चलने पर घर आमने-सामने होने के कारण दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। जिसमें सोमवार शाम पीड़ित पक्ष ने गांव में पंचायत बुलाई। जिसमें दोनों पक्षों के लोग पहुंचे। जहां फरमान सुनाया कि आरोपी युवक पंचायत में आकर पीड़ित पक्ष के पैर पकड़ कर माफी मांगे तो मामले को खत्म कर दिया जाएगा और पुलिस कार्रवाई भी नहीं करेंगे।
बुलाने के बाद भी युवक पंचायत में नहीं आया तो वहां फैसला लिया गया कि अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिसमें पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई और युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। इस मामले में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि तहरीर मिली है, जिसमें कार्रवाई की जा रही। गांव में पंचायत होने की जानकारी नहीं है।