फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The worker died of suffocation after falling into the smoke chamber due to the furnace lid breaking

Baghpat News: भट्ठे पर ढक्कन टूटने से धुएं वाले चैंबर में गिरे मजदूर की दम घुटने से मौत

Mon, 24 Jun 2024 03:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 24 Jun 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
The worker died of suffocation after falling into the smoke chamber due to the furnace lid breaking
बागपत। नैथला गांव के जंगल में स्थित केजीएफ ईंट भट्ठे पर धुआं बाहर निकलने वाले चैंबर में गिरने से रायबरेली के गुलरिया गांव के रहने वाले मजदूर श्रवण (28) की दम घुटने से मौत हो गई। इसका पता चलने पर साथी मजदूर ने चैंबर में कूदकर उसका शव बाहर निकाला। वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शुभम ने बताया कि गांव का ही श्रवण समेत अन्य साथी नैथला में केजीएफ भट्ठे पर ईंट पकाने का काम करते थे। रविवार की सुबह करीब पांच बजे श्रवण ईंट भट्ठे पर आग तेज होने पर धीमी करने के लिए चाबी लेकर गया था। जो भट्ठे के धुआं निकलने वाले चैंबर के ढक्कन के ऊपर खड़ा होकर चाबी घुमाकर आग धीमी करने लगा। तभी सीमेंट से बना ढक्कन टूट गया और श्रवण चैंबर के अंदर गिर गया। चैंबर में ऑक्सीजन नहीं होने के कारण दम घुटने से श्रवण की मौत हो गई। श्रवण के बाहर नहीं आने पर साथी वहां गए तो ढक्कन टूटा देखकर चैंबर में कूदकर किसी तरह श्रवण का शव बाहर निकाला गया। बताया कि चैंबर की दीवार गर्म होने के कारण श्रवण का शरीर भी कई जगह से झुलस गया। उधर एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि दम घुटने से मजदूर की मौत बताई जा रही है। इसमें जिस तरह की तहरीर आएगी, उसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----------
साथी को बचाने के लिए रंजीत ने अपनी जान जोखिम में डाली
शुभम ने बताया कि ईंट भट्ठे पर श्रवण के अलावा गांव के ही मजदूर पवन, धर्मराज, रंजीत, संजीव कुमार, अशोक समेत अन्य रहते है। श्रवण के चैंबर में गिरने का पता चलते ही उसकी जान बचाने के लिए साथी मजदूर रंजीत खुद ही 20 फीट गहरे चैंबर में कूद गया और श्रवण को बाहर निकालकर लाया, लेकिन श्रवण की जान नहीं बचा सका। चैंबर में गैस और धुंआ होने के कारण रंजीत का भी दम घुटने लगा था, लेकिन वह बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
तीन साल पहले हुई थी शादी
शुभम ने बताया कि श्रवण अपने चार भाईयों में तीसरे नंबर का है। इसकी शादी तीन साल पहले खुशबू से हुई थी। उधर श्रवण की मौत का पता चलते ही परिवार वाले भी बागपत के लिए चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed