{"_id":"681518c287281185c8042a46","slug":"the-wood-smugglers-were-freed-by-attacking-the-forest-department-team-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-130731-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: वन विभाग की टीम पर हमला कर लकड़ी तस्करों को छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: वन विभाग की टीम पर हमला कर लकड़ी तस्करों को छुड़ाया
Sat, 03 May 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 03 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। बड़का गांव के जंगल में ग्राम समाज की भूमि पर खड़े यूकेलिप्टिस के पेड़ काटने वाले चार लकड़ी तस्करों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। वहां आए तस्करों के गुर्गों ने हमला करके वन विभाग की टीम से तस्करों को छुड़ाकर भगा दिया। इसके बाद टीम ने किसी तरह एक तस्कर को घेराबंदी करके पकड़ा। इस मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया।
वनरक्षक संजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात बड़का गांव के जंगल में ग्राम पंचायत की भूमि पर खड़े यूकेलिप्टिस के पेड़ काटने की सूचना मिली थी। उन्होंने जंगल में छापामारी कर चार तस्करों को पकड़ लिया। तभी जंगल से 10-15 लोग निकलकर आए और टीम को घेरकर हमला कर दिया। हमलावरों ने पकड़े गए चारों लकड़ी तस्करों को छुड़ाकर भगा दिया और हमलावर खुद भी भाग गए।
इसके बाद टीम ने एक लकड़ी तस्कर को दोबारा गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से करीब 15 क्विंटल लकड़ी बरामद की गई। पकड़े गए लकड़ी तस्कर को पुलिस को सौंप दिया गया। वन रक्षक संजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने देवी सिंह, कंवरपाल, मोनू, अमित व कुछ अज्ञात निवासी जलालपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में सीओ विजय कुमार ने बताया कि एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।