{"_id":"656dd6922435eb4e43091b54","slug":"the-woman-who-came-to-the-wedding-was-beatenthe-woman-who-came-to-the-wedding-was-beaten-and-injured-and-injured-baghpat-news-c-28-1-bag1001-7763-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शादी में आई महिला को पीटकर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शादी में आई महिला को पीटकर घायल किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। डौलचा गांव में दिल्ली से भतीजे की शादी में शामिल होने आई महिला के साथ एक युवक ने मारपीट कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डौलचा की रहने वाली पूनम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दिल्ली में रहती है। दो दिन पहले वह अपने देवर गुलाब के बेटे की शादी में शामिल होने आई थी, तभी गांव के ही शिवपाल उर्फ काले ने उसके साथ गाली-गलौच कर मारपीट कर दी। लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। उधर, थाना प्रभारी साक्षी सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर शिवपाल उर्फ काले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
-- -- -- -- -- -
मारपीट करने का आरोप लगाया
बागपत। हिलवाड़ी गांव की रहने वाली सीमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो दिसंबर की दोपहर खेत से गांव की महिलाओं के साथ वापस लौट रही थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवक बुग्गी लेकर वहां आये, जिन्होंने बुग्गी से टक्कर मारकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं, टक्कर मारने का विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई तो पुलिसकर्मी घायल महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला ने एसपी से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।