फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The woman was stripped naked and thrown out of the room

महिला को निर्वस्त्र कर कमरे से बाहर फेंका, फौजी व सास पर मुकदमा

Sat, 28 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The woman was stripped naked and thrown out of the room
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। शामली के कांधला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी फरवरी 2020 में बागपत के बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुई थी। उसका पति फौजी है जो असम में तैनात है। आरोप है कि उसका पति 15 दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया और दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगा। उसे रुपये नहीं मिलने पर छोड़ने की धमकी दी गई। आरोप है कि पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया। इसके बाद 26 अगस्त की सुबह करीब चार बजे उसको निर्वस्त्र कर कमरे से बाहर फेंक दिया। उसने मामले में कार्रवाई की मांग की। बालैनी थाना प्रभारी रामनिवास का कहना है कि इस मामले में महिला के पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पिता के डांटने से छात्र घर से गया
बालैनी। ग्राम मतानतनगर के रहने वाले 11वीं के छात्र बादल को उसके पिता ने किसी बात पर डांट दिया। इस कारण नाराज होकर छात्र 26 अगस्त की सुबह करीब चार बजे अपने घर से चला गया। वह कई दिन बाद भी घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसको तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजनों ने बालैनी थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस ने एक सट्टेबाज को पकड़ा
बागपत। कोतवाली पुलिस ने मीतली गांव में सट्टा खेलने की सूचना पर छापा मारा, जिससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने वहां से दीन मोहम्मद उर्फ गौरव को गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल व पेन बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed