फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The woman set fire herself

महिला ने खुद को आग लगाई, मौत

Fri, 19 Aug 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली Updated Fri, 19 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
बरनावा गांव में ससुराल से चल रहे विवाद के चलते एक महिला ने कमरे में बंद होकर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। इससे महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका रीना ( 35) पुत्री रघुवीर सिंह बरनावा की रहने वाली है। उसकी 10 साल पहले मुजफ्फरनगर जनपद के मुकेश पुत्र चमनलाल के साथ शादी हुई। दो माह से उसका ससुराल से विवाद चल रहा था। इस कारण रीना  बरनावा गांव में मायके में रह रही थी।

मंगलवार को पति मुकेश उसे लेने आया था तो रीना के परिजनों ने भेजने से इंकार कर दिया था। इस पर मुकेश और रीना के परिजनों में मारपीट भी हुई थी। 

इसके चलते बृहस्पतिवार को रीना ने मकान के कमरे में बंद होकर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। जब कमरे से धुआं उठता दिखा तो उसकी मां रामेश्वरी ने शोर मचा दिया तो लोग जमा हो गए। उन्होंने किवाड़ तोड़कर देखा तो रीना जली हुई मृत अवस्था में पड़ी थी।
विज्ञापन


रीना की मां ने बिनौली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मां की सूचना पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed