फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The wheels of buses going to Meerut stop in the evening.

Baghpat News: शाम होते ही थम जाते हैं मेरठ जाने वाली बसों के पहिये

Mon, 20 Nov 2023 05:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
The wheels of buses going to Meerut stop in the evening.
-यात्रियों को गतंव्य तक पहुंचने के लिए उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
बड़ौत। बिनौली बस स्टैंड से मेरठ की ओर जाने वाली बसों के पहिया शाम छह बजे के बाद रुक जाते हैं, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी सरकारी कर्मचारियों को हो रही है, जो रोजना अपने घरों तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा ले रहे हैं। डग्गामार वाहनों मेें दोगुना किराया देकर सफर करना पड़ता है।
बिनौली बस स्टैंड से भैंसाली डिपो की तकरीबन 25 से अधिक बसों का संचालन मेरठ जाने के लिए होता है, लेकिन इन बसों के संचालन की कोई समय सारिणी नहीं है। मजबूरन यात्री काफी-काफी देर तक बस स्टैंड पर खड़े रहते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी शाम के समय होती है, क्योंकि शाम छह बजे के बाद बसों के पहिया थम जाते हैं, ऐसे में मेरठ या मेरठ से जुड़े क्षेत्र से नगर व आसपास क्षेत्र मेें सरकारी कार्यालयों में कामकाज करने वाले कर्मचारियों व स्थानीय नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तमाम शिकायतों के बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे यात्रियों में रोष पनपता जा रहा है।
विज्ञापन



ये बोले यात्री---
शाम छह बजे के बाद यहां से मेरठ जाने के लिए कोई बस नहीं मिलती है। रोजाना बड़ी संख्या में यात्री बस स्टैंड पर खड़े रहते हैं, लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।- वीर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ौत से मेरठ की दूरी मात्र 55 किमी है, लेकिन परिवहन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। शाम के समय यात्रियों को अपने निजी वाहनों या फिर डग्गामार वाहनों मेें दोगुना किराया देकर सफर करना पड़ रहा है।- अर्पित


वर्जन---
लगातार शिकायत प्राप्त हो रही हैं, लेकिन बड़ौत डिपो की बजाए बिनौली बस स्टैण्ड से भैंसाली डिपो की बसों का संचालन होता है। इस संबंध में भैंसाली डिपो के एआरएम से वार्ता कर जल्द से जल्द परिवहन व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराएंगे।- रामदास सोनकर एआरएम बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed