{"_id":"5f6e35348ebc3e9ba3264fe8","slug":"the-wheels-of-bus-stops-children-and-women-walk-on-foot-baghpat-news-mrt503105543","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम गए बसों के पहिए, बच्चों और महिलाओं ने की पैदल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम गए बसों के पहिए, बच्चों और महिलाओं ने की पैदल यात्रा
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पैदल चलने के कारण बेटे को कंधे पर बैठाकर वंदना चौक पार करता निनाना गांव ?
- फोटो : BAGHPAT
- भाकियू के चक्का जाम के कारण जगह-जगह रोक दी गई बसें
- पुलिस ने रूट डायवर्ट क किसी तरह वाहनों को निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। भाकियू के किसान कर्फ्यू के कारण लोगों को मुसीबत भी उठानी पड़ी। बसों का चक्का जाम होने से यात्री फंस गए। महिलाएं और बच्चों को पैदल यात्रा करनी पड़ी। घंटों तक वाहन फंसे रहे। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को किसी तरह निकाला।
किसान कर्फ्यू के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर किशनपुर बिराल से बागपत तक कई जगह जाम रहा। बागपत में चौराहे पर जाम के कारण बसों को नौरोजपुर गुर्जर रोड के पास पुलिस ने रोक लिया। बस रोके जाने से यात्रियों के पसीने छूटने लगे। गर्मी अधिक होने से मुश्किलें खड़ी हो गई। महिलाओं और बच्चों ने पैदल यात्रा की। यातायात पुलिस ने बसों को सिसाना रोड और नगर के मुख्य बाजार से निकलवाया। इसके अलावा महिला थाने की बगल से रूट डायवर्ट किया गया। बड़ौत में सराय रोड से वाहन निकाले गए। लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी।
मुसीबत बताई तो कार निकलवाई
बागपत। राष्ट्रवंदना चौक पर जाम में फंसे बीमार और पीड़ितों के वाहन पुलिस और भाकियू कार्यकर्ताओं ने निकलवाए। बड़ौत की ओर से पहुंचे अमित ने पुलिस को बताया कि उसके रिश्तेदार का एक्सीडेंट हो गया है, उसका दिल्ली जाना जरूरी है। पुलिस और भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाम के बीच से कार निकलवाई। ई-रिक्शा में सवार होकर अस्पताल जा रहे महावीर को कार्यकर्ताओं ने अस्पताल जाने का रास्ता दिया। एंबुलेंस को भी निकलवाया गया।