{"_id":"62167a57d892c153d6424943","slug":"the-weighing-clerk-was-held-hostage-in-protest-against-the-reduction-kahkra-news-mrt5779771112","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली के विरोध में तौल लिपिक को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली के विरोध में तौल लिपिक को बनाया बंधक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांटे को दुरुस्त कराए जाने पर ही किसान शांत हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। काठा रोड स्थित बागपत शुगर मिल के सी गन्ना तौल केंद्र पर करीब एक क्विंटल की घटतौली मिलने पर किसानों ने प्रदर्शन किया। तौल लिपिक को बंधक बना जमकर खरी खोटी सुनाई। कांटे को दुरुस्त कराए जाने पर ही किसान शांत हुए।
बुधवार की सुबह किसान रामपाल ने एक प्राइवेट कांटे पर गन्ना लदी भैंसा बोगी को तुलवाया। इसे बाद उसने बागपत शुगर मिल के तौल केंद्र पर ले जाकर बोगी को तुलवाया। इसमें एक क्विंटल की घटतौली मिली। इससे किसान आक्रोशित हो गए। उन्होंने तौल लिपिक को बंधक बना प्रदर्शन किया। तौल लिपिक को जमकर खरी खोटी सुनाई। तौल लिपिक घटतौली मानने को तैयार नहीं हुआ। उसका कहा कि वह प्राइवेट कांटे की तौल को सही नहीं मानते। धर्म कांटे पर भैंसा बोगी को तुलवाकर लाए। इसके बाद यदि कांटे में अंतर मिलेगा तो ही वह घटतौली मानेंगे। काफी देर तक किसानों और लिपिक के बीच नोकझोंक होती रही। बाद में लिपिक ने कांटे को दुरुस्त कराया। इसके बाद किसान शांत हुए और तौल शुरू हुई। इस दौरान रविंद्र, धनपाल, रामपाल, जगमाल, पवन, महेश, जीत सिंह आदि किसान शामिल रहे।