फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The water will be a problem, will be overhead tank

पानी की समस्या होगी दूर, बनेंगे ओवरहेड टैंक 

Mon, 05 Dec 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 05 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
The water will be a problem, will be overhead tank
टंकी - फोटो : अमर उजाला
बागपत। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत जिले के 21 गांवों को पाइप पेयजल योजना के लिए शासन से स्वीकृत मिल गई है। धन का आवंटन होते ही कार्य शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


पीने के पानी की किल्लत से मुक्ति के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार गांवों में ओवरहेड टैंक का निर्माण और अन्य योजनाएं सुचारु कराई गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत जिले के 21 गांवों के लिए पाइप पेयजल योजना स्वीकृत हो गई है। अभी धनराशि आवंटित होनी शेष है। योजना के क्रियान्वयन के लिए धनराशि के मिलते ही सुचारु करा दिया जाएगा। इन गांवों में लोगों को घरों में ही पीने के पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि योजना के क्रियान्वयन के लिए जल्द धन की स्वीकृति मिलने की संभावना है। इसके अलावा 21 गांवों से अलग पांच गांवों की जल निगम मुख्यालय को स्वीकृति के लिए प्रेषित की जा चुकी है। सहायक अभियंता जल निगम ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत 21 गांवों के लिए स्वीकृति मिल गई है। धनराशि आवंटित होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


योजना की राशि हुई वापस
जिले के तीन गांव योजना से बाहर हो गए हैं, क्योंकि बिराल में जल कल स्थल के लिए भूमि उपलब्ध नहीं। सरौरा में आबादी कम है तथा बिजरौल के ग्रामीण पाइप पेयजल योजना के इच्छुक नहीं है। बिजरौल गांव के लिए स्वीकृत योजना की धनराशि वापस हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त पाइपों को ठीक कराया जा रहा 
जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद डॉ. सत्यपाल ने बासौली में जगह-जगह  पानी के पाइपों की मरम्मत की बात कही थी। तभी से अब तक बासौली में लीकेज पाइपों को ठीक कराने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed