फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The water tank valve was not repaired even on the second day, and the water supply remained disrupted.

Baghpat News: दूसरे दिन भी ठीक नहीं हुआ टंकी का वाॅल्व, ठप रही पेयजल आपूर्ति

Thu, 22 Jan 2026 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The water tank valve was not repaired even on the second day, and the water supply remained disrupted.
अग्रवाल मंडी टटीरी। पेयजल टंकी का वाॅल्व बुधवार को भी ठीक नहीं कराया जा सका। इसके चलते दूसरे दिन भी एक हजार से अधिक घरों की पेयजल आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कस्बे में पेयजल टंकी का वॉल्व खराब होने पर सोमवार सुबह एक हजार से अधिक घरों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। इसकी शिकायत पर नगर पंचायत के कर्मियों ने वॉल्व की मरम्मत करने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक ठीक नहीं कर पाए। इसके बाद बुधवार सुबह से ही नगर पंचायत के कर्मी वॉल्व ठीक करने में जुटे रहे। देर शाम तक वॉल्व ठीक नहीं होने की वजह से पेयजल आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते दूसरे दिन भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बा निवासी मुकेश रुहेला, अमित कुमार, अश्वनी ठाकुर आदि ने वॉल्व ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन

वर्जन-पेयजल टंकी का वाॅल्व खराब होने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसके बाद वाॅल्व ठीक कराने के लिए कर्मियों को लगाया गया है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति ठीक करा दी जाएगी। -हरिलाल पटेल, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed