{"_id":"67ba0361dd7940a9d70c71f5","slug":"the-wanted-man-who-shot-the-mother-and-daughter-was-injured-in-an-encounter-baghpat-news-c-28-1-bag1001-126900-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मां-बेटी को गोली मारने वाला इनामी मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मां-बेटी को गोली मारने वाला इनामी मुठभेड़ में घायल
Sat, 22 Feb 2025 10:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
दाहा। दाहा-बरनावा तिराहे पर गाजियाबाद के निस्तौली गांव की मीनू और उसकी बेटी अधीरा को गोली मारने वाले छठे आरोपी दस हजार के इनामी शूटर सौरभ के साथ शुक्रवार रात गांगनौली मार्ग पर पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसमें गोली लगने से शूटर घायल हो गया और उसे पुलिस ने पकड़ लिया। शूटर से घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए।
नौ फरवरी की रात मुजफ्फरनगर के बिटावदा से गाजियाबाद के निस्तौली गांव जा रही नीतू और उसकी बेटी अधीरा को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शूटर देवेंद्र निवासी जसनावली जिला बुलंदशहर, सोनू निवासी मेहम्मदपुर जिला बुलंदशहर, गौरव निवासी निस्तौली, कैलाश सिंह निवासी भटौला जिला बुलंदशहर, पंकज निवासी भिंड मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया।
पूरी घटना की साजिश गौरव ने रची थी, जो अपनी पत्नी की हत्या कराना चाहता था। सीओ विजय कुमार तोमर ने बताया कि चेकिंग के दौरान दस हजार के इनामी सौरभ निवासी मुखिया खेड़ा जिला भिंड मध्य प्रदेश मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।