फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The viscera examination report will reveal the secret of the doctor's death

Baghpat News: बिसरा की जांच रिपोर्ट खोलेगी चिकित्सक की मौत का राज

Mon, 25 Aug 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 25 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The viscera examination report will reveal the secret of the doctor's death
बड़ौत। किदवई नगर के रहने वाले एमडी कार्डियोलॉजिस्ट परवेज की मौत के सही कारण का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता नहीं लग पाया है। अब बिसरा की जांच रिपोर्ट के आने के बाद ही चिकित्सक की मौत का राज खुलेगा। वहीं जांच सही कराने की मांग को लेकर सोमवार को परिजन एसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन

चिकित्सक परवेज की शुक्रवार रात करीब दस बजे अपने पिता अली मोहम्मद से आखिरी बार बात हुई थी। तब परवेज ने पिता से फोन पर कहा था कि वह लोकनायक अस्पताल में है। मगर शनिवार की सुबह नगर के कोताना रोड रजबहे की पटरी पर परवेज का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आंशका जताई। पोस्टमार्टम से चिकित्सक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका तो बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

चिकित्सक के हाथ में लगा कैनुला, इंजेक्शन की सिरिंज, नशीली दवाई का पत्ता भी कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। अब बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही चिकित्सक की मौत का राज खुलेगा। वहीं पुलिस ने दूसरे दिन रविवार को कई जगह सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और लोगों से पूछताछ भी की। जांच सही कराने के लिए परिजन एसपी सूरज कुमार से मिलने पहुंचे मगर वह वहां पर नहीं मिल पाए। इसके बाद वह वापस लौट आए। बताया कि सोमवार को दोबारा से परिजन एसपी से मिलने जाएंगे। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि इसकी पुलिस अभी जांच कर रही है। बिसरा की जांच रिपोर्ट से काफी चीजें स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्स-एप कॉल मोबाइल से मिली डिलीट
चिकित्सक के भाई शफीक, शोएब ने बताया कि परवेज अधिकतर कॉल व्हाट्स-एप से करते थे। रविवार को उन्होंने कोतवाली पहुंचकर उनका फोन देखा था तो 22 अगस्त की सभी व्हाटस-एप कॉल डिलीट मिली। आखिर कॉल कैसे डिलीट हुई यह भी एक सवाल है। पुलिस से जानकारी के बाद परिजनों ने बताया कि परवेज नगर के कोताना रोड एक निजी अस्पताल में शुक्रवार रात 9:09 मिनट पर पहुंचे और 9:24 बजे बाहर निकले। इस बीच उनकी वहां एक गार्ड से भी बात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed