फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The villagers protest illegal felling

अवैध कटान को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 11 Sep 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Sun, 11 Sep 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में वन माफिया, वन अफसरों और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से हो रहे अवैध कटान को लेकर शनिवार को जिवाना गांव के ग्रामीणों ने गांव में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने रमाला पुलिस द्वारा वन माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज न करने पर आक्रोश जताया और एसपी से मिलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


शनिवार को ग्रामीण वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व मेें गांव में एकत्र हुए और समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा वन अफसरों, वन माफिया और रमाला पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र के जंगल मेें धड़ल्ले से अवैध कटान हो रहा है, इससे वन विभाग को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया जहां गत दिनों सूप गांव के जंगल मेें अवैध कटान हो गया था, वहीं दो दिन पहले वन माफिया ने मिलीभगत कर गांव निवासी सुरेंद्र पुत्र प्रदूमन के आधा दर्जन आम के पेड़ काट डाले। शिकायत के बावजूद न तो वन विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं और न ही रमाला पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद संजीव की अध्यक्षता और राजीव के संचालन में हुई बैठक में शीघ्र ही एसपी से मिलने का निर्णय लिया। इसमें वीरेंद्र, आदेश कुमार, सचिन कुमार, रोहताश कुमार, प्रवीण, रामेंद्र, सुखवीर सिंह, भोपाल सिंह, महिपाल, नितिन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed