{"_id":"5ee11ac58ebc3e432e609580","slug":"the-video-of-the-teacher-of-the-mv-art-was-broadcast-on-tv-baghpat-news-mrt4856864188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवीं कला की शिक्षिका के वीडियो का टीवी पर हुआ प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवीं कला की शिक्षिका के वीडियो का टीवी पर हुआ प्रसारण
विज्ञापन
बागपत। जिले के मवी कलां गांव के राजकीय हाईस्कूल की महिला शिक्षक भावना के शैक्षिक वीडियो का मंगलवार को दूरदर्शन के स्वयं प्रभा चैनल पर प्रसारण किया गया। उन्होंने गणित विषय के चैप्टर नंबर 12 का वीडियो बनाकर चैनल के लिए शासन को भेजा था। राजकीय हाईस्कूल, सूप की गणित की महिला शिक्षक छवि श्रीवास्तव का वीडियो भी शीघ्र टीवी चैनल पर प्रसारित होगा।
लॉकडाउन में अधिकांश विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षण कराया जा रहा है। शासन की तरफ से बच्चों को शिक्षण कराने के लिए दूरदर्शन के स्वयं प्रभा चैनल पर वीडियो प्रसारित कराई जा रही है। शासन ने बागपत से गणित विषय पर राजकीय हाईस्कूल, मवीं कला की गणित की महिला अध्यापक भावना को वृत्तों से संबधित क्षेत्रफल और राजकीय हाईस्कूल, सूप की गणित की महिला शिक्षक छवि श्रीवास्तव को प्रायिकता गणित के चैप्टर नंबर 15 पर वीडियो बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शासन और एनसीआरटी के अनुमोदन के बाद दोनों शिक्षिकाओं की वीडियो को स्वयं प्रभा चैनल पर प्रसारित करने की अनुमति दी गई। इनमें से शिक्षिका भावना की वीडियो का प्रसारण नौ जून को हुआ। शिक्षिका छवि श्रीवास्तव के वीडियो का भी शीघ्र प्रसारण किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ओम दत्त सिंह ने बताया कि शासन व एनसीआरटी ने जिले की दोनों शिक्षिकाओं का वीडियो चयनित किया। मंगलवार को एक शिक्षिका का वीडियो चैनल पर प्रसारित हो चुका है, दूसरी शिक्षिका का वीडियो भी शीघ्र प्रसारित होगा।