फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The Vice President of the Women's Commission listened to the problems

महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महिलाओं की समस्याएं सुनी

Sat, 04 Sep 2021 10:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
The Vice President of the Women's Commission listened to the problems
ागपत कलक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक लेती महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह - फोटो : BAGHPAT
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारी को अगली सुनाई से पूर्व शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं को न्याय अवश्य मिलना चाहिए। जिले से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में 96 शिकायतें दर्ज हैं। इनमें अश्लील हरकत की आठ, यौन उत्पीड़न की छह, संपत्ति संबंधी दो, अपहरण की छह, दुष्कर्म की चार, दुष्कर्म के प्रयास की तीन, घरेलू हिंसा की 17, दहेज उत्पीड़न की 15, लूटपाट की सात, पुलिस उत्पीड़न की चार, दहेज हत्या की छह हैं। उन्होंने थानाध्यक्ष को महिलाओं की शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल ढाका, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रय, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed