{"_id":"69bef651fabf63d00605aefe","slug":"the-uncle-a-partner-in-the-firm-fraudulently-withdrew-rs-4325-lakh-through-a-cheque-baghpat-news-c-28-1-bag1001-148656-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: फर्म में साझेदार मामा ने फर्जीवाड़ा कर चेक से 43.25 लाख रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: फर्म में साझेदार मामा ने फर्जीवाड़ा कर चेक से 43.25 लाख रुपये निकाले
विज्ञापन
रटौल। कृषि यंत्रों की खरीद-फरोख्त करने वाली फर्म राधिका इंटरप्राइजेज की संचालिका दिशा ढाका के फर्जी हस्ताक्षर कर 43.25 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया। इसमें दिशा ढाका ने फर्म में साझेदार अपने मामा देशराज निवासी खरोट जिला मथुरा पर चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने और फर्जी हस्ताक्षर किए हुए चेक बाउंस कराकर फंसाने का आरोप लगाया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
ढिकौली गांव निवासी दिशा ढाका ने बताया कि उसने कृषि यंत्रों की खरीद-फरोख्त के लिए राधिका इंटरप्राइजेज फर्म बना रखी है, जिसकी ब्रांच ढिकौली गांव में भी है। उस फर्म में मौखिक रूप से अपने मामा देशराज निवासी खरोट जिला मथुरा का साझेदार बना रखा था, जो पलवल में व्यापार करता है। आरोप लगाया कि मार्च 2025 में उसे विश्वास में लेकर देशराज उसकी चेकबुक लेकर चला गया। इसके बाद चेक पर फर्जी हस्ताक्षर करके 38 लाख रुपये गोदावरी एग्रो के नाम ट्रांसफर कराए। इसके अलावा 25 हजार रुपये और फिर 5 लाख रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बारे में पूछताछ करने पर देशराज ने जेल भिजवाने की धमकी भी दी। इस मामले में जांच अधिकारी अतर सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।