फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The thugs posted the photo of the former SP on WhatsApp and demanded money from the new SP

Baghpat News: ठगों ने व्हाट्सएप पर पूर्व एसपी का फोटो लगा नए एसपी से मांग लिए रुपये

Thu, 23 Mar 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 23 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
The thugs posted the photo of the former SP on WhatsApp and demanded money from the new SP
बागपत। साइबर ठगों ने बुधवार को एसपी, इंस्पेक्टर समेत कई पुलिस कर्मियों के फोटो व्हाट्सएप पर लगाकर पैसे मांगने के लिए लोगों को मेसेज किए। सीयूजी नंबर के व्हाट्सएप पर लगे पूर्व एसपी नीरज कुमार जादौन के फोटो को किसी अन्य मोबाइल नंबर के व्हाट्सएप पर लगाकर व एसपी बागपत लिखकर भी पैसे मांगे गए। उस नंबर से नए एसपी अर्पित विजयवर्गीय के निजी नंबर पर भी मेसेज भेजे गए।
विज्ञापन

साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसमें साइबर ठग तरह-तरह से लोगों से पैसे मांग रहे हैं। बुधवार को साइबर ठगों ने एसपी के सीयूजी नंबर के व्हाट्सएप पर पूर्व एसपी नीरज कुमार जादौन का फोटो लगा हुआ है। उस फोटो को किसी अन्य नंबर पर लगाकर और एसपी बागपत लिखकर कई इंस्पेक्टर व आम लोगों को पैसे मांगने के लिए मेसेज भेजा। एसपी के निजी नंबर पर भी मेसेज करके पैसों की मांग गई।
विज्ञापन

एसपी का फोटो लगाकर रुपये मांगे जाने पर पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए और उन्होंने एसपी को इसकी जानकारी दी। एसओजी टीम में तैनात रहे सिपाही व एक इंस्पेक्टर का फोटो लगाकर भी कई लोगों से रुपये मांगे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि इस तरह से ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है। व्हाट्सएप पर कोई मेसेज भेजकर पैसे मांगता है तो पहले संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात कर लें। इसके साथ ही इस तरह की ठगी के प्रयास के बारे में पुलिस को सूचना दे, जिससे किसी के साथ ठगी नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed