{"_id":"69b703a2ac35862eb603de0b","slug":"the-thugs-are-not-sparing-even-the-officers-dm-and-sp-baghpat-news-c-28-1-bag1001-148310-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ठगों के निशाने पर अफसर, डीएम और एसपी तक को नहीं छोड़ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ठगों के निशाने पर अफसर, डीएम और एसपी तक को नहीं छोड़ रहे
विज्ञापन
बागपत। ठगों के निशाने पर अफसर आ रहे हैं। ठग डीएम अस्मिता लाल, पूर्व डीएम राजकमल यादव, जितेंद्र प्रताप सिंह के अलावा पूर्व एसपी नीरज कुमार जादौन समेत अन्य अफसरों के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से रुपये मांग रहे हैं। इस बारे में पता चलने पर अधिकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर लोगों से रुपये न देने की अपील कर रहे हैं।
-डीएम अस्मिता लाल की फर्जी आईडी बना मांग रहे रुपये
ठगों ने फेसबुक पर डीएम अस्मिता लाल की फर्जी आईडी बना दी। साथ ही उस पर उनका फोटो लगाया गया है और उनके कुछ पुराने फोटो अपलोड किए गए हैं। लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है और उनसे रुपये मांगे जा रहे हैं। इस तरह से डीएम की फर्जी आईडी बनाकर ठगी का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि लोग जागरूक होने के कारण अभी तक ठगे जाने का कोई मामला सामने नहीं आया है।
-पूर्व डीएम राजकमल यादव का फोटो लगाकर रुपये मांगे
जिले के पूर्व डीएम राजकमल यादव की जिले में तैनाती के दौरान साइबर ठगों ने डीपी पर उनका फोटो लगाकर रुपये मांगे। इस दौरान रुपये भेजने का मैसेज जिले के कई अफसरों और राजनीतिक दलों के नेताओं को भेजे गए। इसकी जानकारी होने के बाद डीएम ने खुद ही रुपये ट्रांसफर न करने की अपील की। छह महीने पहले भी पूर्व डीएम राजकमल यादव के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर रुपये मांगे गए।
विज्ञापन
-पूर्व डीएम जेपी सिंह की आईडी बनाकर भाजपा नेता से मांग लिए थे रुपये
इस तरह डेढ़ साल पहले जिले में तैनात रहे डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का मामला सामने आया। फर्जी आईडी बनाने वालों ने भाजपा के पूर्व महामंत्री संजीव राठी को पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद ठगों ने पहले मैसेज भेजकर संजीव राठी का मोबाइल नंबर मांगा और फिर फोन करके जरूरतमंदों के लिए सहायता राशि भेजने की मांग की। साइबर ठगों ने जिले के कई अफसरों और अन्य लोगों से ठगी का प्रयास किया।
-एडीएम रहे अमित कुमार के नाम से आईडी बनाकर मांगे गए रुपये
जिले में एडीएम रहे अमित कुमार वर्तमान में मेरठ में उपायुक्त हैं। जिले से उनका तबादला होने के बाद साइबर ठगों ने उनके नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई और प्रोफाइल में एडीएम अमित कुमार का फोटो भी लगाया। इसके बाद जिले के लोगों को रिक्वेस्ट भेजकर मैसेज से बातचीत शुरू की और जरूरत बताकर रुपये भेजने की मांग की। हालांकि जागरुकता के चलते लोगों ने रुपये ट्रांसफर नहीं किए।
-पूर्व एसपी का व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर मांग लिए थे रुपये
ठगों ने पुलिस अधिकारियों तक को नहीं छोड़ा और पूर्व एसपी नीरज जादौन का व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर एसपी बागपत लिखकर लोगों से रुपये मांगने शुरू कर दिए थे। लोगों को इस तरह से रुपये मांगने पर विश्वास नहीं हुआ तो कई लोगों ने एसपी को फोन करके इस बारे में जानकारी मांगी। तब ठगी का प्रयास किए जाने का पता चला।
वर्जन-
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी भी व्यक्ति के नाम से आईडी बनाना काफी आसान है, जिसका प्रयोग साइबर ठगी के लिए किया जाता है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि लोगों के जागरुक होने के कारण साइबर ठग अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। लोगों को जागरूक रहना चाहिए और इस तरह से कोई रुपये मांगे तो रुपये देने की जगह संबंधित व्यक्ति के पास कॉल करके बात जरूर करें। -सूरज कुमार राय, एसपी