{"_id":"53d04aec9ea9ed23807e29d846a585fb","slug":"the-teenager-was-raped-by-cleric-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलवी ने किशोरी से किया था दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलवी ने किशोरी से किया था दुष्कर्म
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में रुड़की से अपहृत किशोरी को बरामद किए गए मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मौलवी तालिब ने बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म किया है। आरोपी इससे पहले भी कई लड़कियों को पढ़ाने के बहाने अपने चंगुल में फंसा चुका है।
छपरौली क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी 15 जनवरी को रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। परिजनों ने गांव की मस्जिद के मौलवी तालिब पर लड़की के अपहरण करने का आरोप लगाते हुए थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से ही उसकी बरामदगी के प्रयास में लगी हुई थी।
पुलिस को लड़की की लोकेशन रुड़की में मिली थी। सोमवार को पुलिस ने रुड़की में दबिश देकर किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। महिला पुलिस ने लड़की के बयान (धारा 161 आईपीसी) दर्ज किए। छपरौली थाना प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि आरोपी मौलवी तालिब ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
पीड़ित लड़की का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उधर, पकड़े गए आरोपी तालिब को कोर्ट में पेश कर दिया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसओ का कहना है कि आरोपी मौलवी पहले भी कई लड़कियों को पढ़ाने के बहाने से अपने जाल में फंसा चुका है।