फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The technician was performing an ultrasound, but upon seeing the team, he took the records and ran away.

Baghpat News: टेक्नीशियन कर रहा था अल्ट्रासाउंड, टीम को देखकर अभिलेख लेकर भागा

Tue, 07 Oct 2025 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The technician was performing an ultrasound, but upon seeing the team, he took the records and ran away.
छपरौली में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सील लगाते स्वास्थ्य विभाग की टीम । संवाद - फोटो : katra news
- छपरौली में मनीष अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मरीजों से हो रहा था धोखा, मशीन का नंबर अभिलेख से अलग मिला
विज्ञापन

- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील किया, नोटिस देकर मांगा स्पष्टीकरण, कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। नगर में मनीष अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मरीजों को धोखा देकर टेक्नीशियन से अल्ट्रासाउंड कराया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम के छापा मारने पर टेक्नीशियन मरीजों के अभिलेख लेकर वहां से भाग गया। जब जांच की गई तो मशीन का नंबर भी रजिस्ट्रेशन के अभिलेख से अलग मिला। जिसके बाद अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया और नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. मसूद अनवर ने बताया कि छपरौली के मनीष अल्ट्रासाउंड सेंटर पर बिना डॉक्टर के अल्ट्रासाउंड होने की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद बड़ौत तहसील के नायब तहसीलदार अतुल रघुवंशी व डॉ. निरंजन के साथ छापा मारा गया। एसीएमओ ने बताया कि जब अल्ट्रासाउंड सेंटर में अंदर जाकर देखा तो वहां से टेक्नीशियन पीछे के रास्ते से सभी अभिलेख लेकर भाग गया।
विज्ञापन

वहां अल्ट्रांसाउंड कराने आई महिला से जानकारी ली तो बताया कि टेक्नीशियन 10 मिनट पहले यहां से भागा है। उन्होंने अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक से अभिलेख मांगे और चिकित्सक का नाम पूछा तो जवाब नहीं दे सका। एसीएमओ के अनुसार मरीजों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि टेक्नीशियन ही उनके अल्ट्रासाउंड करता है। जांच करने पर मशीन पर लिखा नंबर अभिलेखों में दर्ज नंबर से अलग मिला और इसकी जानकारी मांगी तो संचालक कुछ नहीं बता सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ का कहना है कि इस तरह से मरीजों की साथ खिलवाड़ करने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। उन्होंने संचालक अनुराग खोखर को नोटिस दिया और एक सप्ताह में जवाब देने के निर्देश दिए। कहा कि यदि जवाब नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-- अमीनगर सराय में भी बिना चिकित्सक के हो रहे थे अल्ट्रासाउंड
जिले में काफी जगह अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर टेक्नीशियन ही मरीजों के अल्ट्रासाउंड करते हैं। अमीनगर सराय में भी कुछ दिन पहले अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा था तो वहां टेक्नीशियन अल्ट्रासाउंड करता मिला था। जिसके बाद अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया था। इसके अलावा बागपत, बालैनी व बिनौली में स्थाई मशीन का पंजीकरण होने के बाद भी पोर्टेबल मशीन रखी गई थी। उन्हें सील कर दिया गया था। जिले में मरीजों के साथ सेंटर संचालक खिलवाड़ कर रहे हैं।


--

वर्जन
- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गलत तरीके से कार्रवाई की है। सेंटर पर चिकित्सक ही अल्ट्रासाउंड करता है और उन्हें चिकित्सक के 15 मिनट पहले चले जाने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद भी अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। - अनुराग खोखर, संचालक अल्ट्रासाउंड सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed