फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The teams of Hisar and Rohtak won the matches on the first day

पहले दिन हिसार और रोहतक की टीमों ने जीते मुकाबले

Sat, 16 Apr 2022 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
The teams of Hisar and Rohtak won the matches on the first day
रमाला में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी - फोटो : BAGHPAT
रमाला गांव में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ
विज्ञापन

यूपी के अलावा हरियाणा और पंजाब से टीमें कर रही प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। रमाला गांव में शनिवार को दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में यूपी के अलावा हरियाणा और पंजाब से कईं टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन हिसार और रोहतक की टीम ने मैच जीते।

प्रतियोगिता का शुभारंभ समाज सेवी युवराज सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में हार के बाद निराश होने के बजाए और अधिक लग्न व मेहनत के साथ तैयारी करनी चाहिए। हार के कारणों से सीख लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इसके बाद प्रतियोगिता का पहला मुकाबला फखरपुर और हिसार की टीम के बीच हुआ। इसमें हिसार की टीम ने मैच जीता। दूसरा मुकाबला नंगलाबड़ी और रोहतक की टीम के बीच हुआ। इसमें रोहतक की टीम ने नंगला बड़ी की टीम को हराया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को ट्राफी और ग्यारह हजार रुपये और द्वितीय स्थान पर आने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। प्रतियोगिता में सचिन, मनोज, उपेंद्र, विकास, विजय, विशेष का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed