{"_id":"684c29e0947f03949909811e","slug":"the-team-of-the-health-department-reached-budhpur-on-the-second-day-as-well-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-133083-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मिल से जुड़ी खबर\nबूढ़पुर में दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मिल से जुड़ी खबर बूढ़पुर में दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की पहुंची टीम
विज्ञापन
-टीम ने शिविर लगाकर 105 मरीजों की जांच की, बीमारियों से ग्रसित लोगों के बारे में जानकारी ली गई
फोटो- 13
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। बूढ़पुर गांव में 15 दिन में 12 लोगों की हार्टअटैक से मौत होने के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने टीम ने शिविर लगाया। वहां 105 लोगों की जांच करने के बाद दवाई दी। वहीं लोग भी दूषित पानी को बीमारी का कारण मान रहे हैं।
बूढ़पुर गांव में पिछले पंद्रह दिन में 12 लोगों की मौत अचानक हुई। इनमें कोई ऐसा नहीं था, जो पहले से बीमारी से पीडि़त था। किसी की सुबह को टहलते हुए सीने में दर्द होने के बाद मौत हुई तो कोई खेत में कार्य करते हुए और घर में सोते हुए मर गया। इस तरह 12 मौत होने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को गांव में पहुंचकर सर्वे किया था।
फिर शुक्रवार को पहुंचकर शिविर लगाकर लोगों की जांच की। 105 लोगों की जांच करने के बाद दवाई दी गई। शिविर में घुटनों के दर्द, एलर्जी, सांस लेने में तकलीफ, शुगर से पीड़ित मिले। बड़ौत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि जांच करने के बाद लोगों को खानपान का ध्यान रखने और सफाई करने की सलाह दी है। बताया कि दूषित पानी भी कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। वहीं लोग भी दूषित पानी को हार्टअटैक का कारण मान रहे हैंं और लोगों ने पानी का सैंपल लेने की सलाह दी है।