{"_id":"6698ffc16a4bfb5fdf0b47d4","slug":"the-teacher-could-not-even-give-information-about-the-subject-instructions-were-given-to-improve-the-level-of-education-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-115652-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विषय की जानकारी भी नहीं दे पाई शिक्षिका, शिक्षा का स्तर सुधारने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विषय की जानकारी भी नहीं दे पाई शिक्षिका, शिक्षा का स्तर सुधारने के दिए निर्देश
विज्ञापन
-चौधरी चरण सिंह इंटर काॅलेज और इंटरमीडिएट काॅलेज में शिक्षा की गुणवत्ता मिली खराब
फोटो - 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा के उपशिक्षा निदेशक ने जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त और राजकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता खराब मिली, जिस पर उन्होंने शिक्षकों काे शिक्षा स्तर सुधारने के निर्देश दिए।
जिला समन्वयक नितिन कुमार ने बताया कि उपशिक्षा निदेशक ज्योति प्रसाद ने चौधरी चरण सिंह इंटर काॅलेज फैजपुर निनाना, इंटरमीडिएट काॅलेज सरुरपुरकलां, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज बावली और राजकीय कन्या इंटर काॅलेज बागपत का निरीक्षण किया। इस दौरान चौधरी चरण सिंह इंटर काॅलेज और इंटरमीडिएट काॅलेज सरूरपुर में शिक्षा की गुणवत्ता खराब मिली। चौधरी चरण सिंह इंटर काॅलेज में शिक्षक कक्षा के बाहर घुमते हुए मिले। शिक्षिका अपने विषय तक की जानकारी नहीं दे पाई। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा का स्तर सुधारने के निर्देश दिए। राजकीय इंटर काॅलेज बावली और राजकीय इंटर काॅलेज बागपत में सभी शिक्षक कक्षाओं में पढ़ाई कराते हुए मिले।
-- -