फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The teacher blackmailed the student and grabbed one million

शिक्षक ने छात्र को ब्लैकमेल कर दस लाख रुपये हड़पे

Sun, 20 Nov 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The teacher blackmailed the student and grabbed one million
बालैनी। मवीकलां गांव के रहने वाले कक्षा-6 के छात्र को ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने ब्लैकमेल कर दस लाख रुपये हड़प लिए। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मवीकलां गांव के रहने वाले विकास शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा कस्बे के एक स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। बताया कि उसकी कुछ महीने पहले स्कूल में ही पढ़ने वाली गांव की एक छात्रा से कहासुनी हो गई थी। जिसमें प्रधानाचार्य ने समझौता करा दिया था।
विज्ञापन

बताया कि उसका बेटा पास के एक गांव में एक शिक्षक के पास ट्यूशन पढ़ता था। आरोप लगाया कि शिक्षक ने झगड़े की जानकारी होने पर छात्रा के थाने में शिकायत करने का डर दिखाकर ब्लैकमेल किया। आरोप है कि शिक्षक उसके बेटे को ब्लैकमेल कर घर से रुपये मंगवाता रहा और उसका बेटा अलमारी से रुपये निकालकर शिक्षक को देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसका पता चलने पर उन्होंने अक्षित से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। उधर थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जिसमें जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed