{"_id":"6820f7585e186d0f1e02d75c","slug":"the-tanks-motor-is-out-of-order-for-three-months-villagers-are-yearning-for-water-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-131208-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तीन माह से टंकी का मोटर खराब, पानी को तरसे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तीन माह से टंकी का मोटर खराब, पानी को तरसे ग्रामीण
विज्ञापन
गढ़ी कलंजरी गांव में पानी की समस्या से संबंधित फोटो। गढ़ी कलंजरी गांव में पानी लेने के लिए हैड
रटौल। चार हजार की आबादी वाले गढ़ी कलंजरी गांव में तीन माह से पेयजल टंकी का मोटर खराब है। लोग पानी को तरस रहे हैं। उन्हें मजबूरी में हैंडपंपों से निकलने वाला गंदा पानी पीना पड़ रहा हैं। उन्होंने डीएम से शिकायत कर मोटर सही कराने की मांग की।
गांव के नवल किशोर, हनी, पवन, शीतल, धर्मवती आदि ने बताया कि कई साल पहले जल निगम ने पानी की टंकी का निर्माण कराया था, ताकि लोगों को साफ पानी मिल सकें। पिछले तीन माह से टंकी का मोटर खराब पड़ा हुआ हैं। इसकी वजह से पानी का आपूर्ति बंद होने से लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी हो रही है। बताया कि गांव में जो हैंडपंप लगे है उनमें से गंदा पानी आता है। लोगों को मजबूरी में यह पानी पीना पड़ रहा हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी जल निगम के अधिकारी व प्रधान ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने डीएम व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर मोटर सही कराने की मांग की है।
- गांव में पानी की टंकी का मोटर तीन माह से खराब है। पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। शिकायत के बाद मोटर सही नहीं कराया जा रहा। -पवन
- टंकी का मोटर आए दिन खराब रहता है। इसे ठीक कराने की तरफ जल निगम व अन्य अधिकारियों का ध्यान नहीं है। -शीतल देवी
- पानी की टंकी का मोटर खराब होने के कारण हैंडपंपों का गंदा पानी लोगों को पीना पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी मोटर ठीक नहीं कराया जा रहा। महेंद्री देवी
विज्ञापन
वर्जन
- जल निगम के जेई से शिकायत की, लेकिन अभी मोटर सही नहीं हुआ है। जल्द ही पानी की टंकी का मोटर सही कराकर पानी की आपूर्ति की जाएगी। ललिता देवी, प्रधान