फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The sun did not appear, the cold wave increased the cold

Baghpat News: सूरज के नहीं हुए दर्शन, शीतलहर ने बढ़ाई ठंड

Mon, 02 Jan 2023 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
The sun did not appear, the cold wave increased the cold
बागपत मेँदिल्ली-यमनौत्री नेशनल हाईवे पर कोहरे के बीच जाते वाहन - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। यहां सोमवार को दिनभर घटा छाई रही और सूरज के दर्शन नहीं हुए। इसके साथ ही शीतलहर चलने से ठंड ने हर किसी को बेहाल कर दिया। ऐसे में सर्दी से जनजीवन पर भी असर दिखाई दिया। लोगों ने ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लिया।

यहां दोबारा से बढ़ी ठंड ने सोमवार को लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर सूरज नहीं दिखाई दिया और दोपहर बाद शीतलहर भी शुरू हो गई। जिससे ठंड बढ़ गई और यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया तो अधिकतम तापमान में भी गिरावट रही और यह 18 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के कारण नगर के गांधी बाजार, शौकत मार्केट, बड़ा बाजार में लोगों की आवाजाही काफी कम रही। नगर में कोर्ट रोड, सोनीपत बस स्टैंड, बड़ा बाजार और गांधी बाजार, तहसील, पुराना कस्बा में कई स्थानों पर अलाव जलाए गए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यहां अभी कई दिन ठंड बढ़ सकती है। इसलिए लोगों को सर्दी से बचाव करना चाहिए, क्योंकि सर्दी ज्यादा होने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

उफ ये सर्दी:बागपत में सर्द हवा के बीच परिवार के साथ बाइक से जाता युवक

उफ ये सर्दी:बागपत में सर्द हवा के बीच परिवार के साथ बाइक से जाता युवक- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed