फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The splendor of traditional jewellery has faded in the shine of silver.

Baghpat News: चांदी की चमक में फीका पड़ा पारंपरिक आभूषणों का वैभव

Wed, 24 Dec 2025 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The splendor of traditional jewellery has faded in the shine of silver.
कृपया इस हेडिंग का इस्तेमाल किया जाए
विज्ञापन

- चांदी के दामों में रिकॉर्ड उछाल के बाद मध्यम वर्ग की पहुंच से दूर हो रहे पायल, बिछिया समेत अन्य आभूषण
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। चांदी के दामों में आए रिकॉर्ड उछाल ने मध्यम वर्ग पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है। एक साल पहले करीब 95 हजार रुपये प्रति किलो मिलने वाली चांदी अब दो लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। बढ़ती कीमतों के चलते चांदी की पायल, बिछिया और अन्य पारंपरिक आभूषण आम लोगों की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं।
चांदी के दामों का सराफा बाजार में इसका सीधा असर दिखाई दे रहा है। आभूषणों की बिक्री में कमी आई है, जबकि चांदी को निवेश के विकल्प के रूप में खरीदने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि अब ग्राहक आभूषण बनवाने के बजाय चांदी के सिक्के लेना ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं। चांदी के भाव में रिकॉर्ड बढ़ोतरी ने सराफा बाजार की तस्वीर बदल दी है। जहां एक ओर पारंपरिक आभूषणों की चमक फीकी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर चांदी निवेश के रूप में लोगों को आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन


--
ये बोले व्यापारी
- चांदी के भाव काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पहले जहां लोग पायल और अन्य हल्के आभूषण आसानी से खरीद लेते थे, अब वही ग्राहक वजन कम कराने या ऐसे आभूषण नहीं खरीद रहे हैं। - सौरभ जैन
विज्ञापन
विज्ञापन


- चांदी मौजूदा हालात में आभूषण से ज्यादा निवेश की धातु बन गई है। ग्राहक मान रहे हैं कि कीमतें और बढ़ सकती हैं, इसलिए वह भविष्य को देखते हुए निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं। - प्रभात जैन

ये बोले ग्राहक
चांदी के बढ़ते दामों के कारण आभूषण खरीदना अब आसान नहीं रहा। यदि चांदी लेनी ही है तो निवेश के तौर पर लेना ज्यादा बेहतर लग रहा है। - अमित कुमार

चांदी हमेशा सुरक्षित निवेश मानी जाती है। आभूषण जरूरत के हिसाब से बाद में भी बनवाए जा सकते हैं, लेकिन इस समय निवेश ज्यादा बेहतर लग रहा है। - निशा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed